गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरण, डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- जनसेवा ही सर्वोच्च धर्म
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को 3 बजे गया टाउन क्षेत्र के वार्ड संख्या 7, 8, 9 एवं 10 में पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया।