सड़क पर खिलौने बेच रहे शख्स के पास रुका नन्हा हाथी, गेंद निकालकर खेलने का वीडियो हुआ वायरल।
सोशल मीडिया पर वन्यजीवों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है। वायरल क्लिप में एक नन्हा हाथी सड़क से गुजर रहे प्लास्टिक के सामान और खिलौने बेचने वाले व्यापारी के पास कौतूहलवश रुक जाता है। टोकरी में रखी गेंदों को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाता और अपनी सूंड से एक गेंद निकालकर वहीं सड़क पर खेलने लगता है। सोशल मीडिया पर इस मासूम और मनमोहक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh #Wildanimal