मसूरी में स्कूटी टकराने पर स्थानीय युवक और पर्यटक भिड़े, वीडियो वायरल
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद का एक और मामला सामने आया है। गांधी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास स्कूटी को लेकर स्थानीय युवक और पर्यटक के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय युवक की स्कूटी पर्यटक से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मसूरी पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी जुटाने और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटक सीजन के द