कोंडागांव: ग्राम बालोंड में बाइक सवार दंपति की बाइक खड़ी पिकअप से टकराई, हादसे में पति की हुई मौत
कोंडागांव जिले के बालोंड गांव में शनिवार की दोपहर 12 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक बाइक सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पति बजरू मरकाम उम्र 30 वर्ष, निवासी बाजारपारा बांसकोट की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।