बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, हुए न्यायिक कार्य से विरत
दीवानी न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय यों की स्थापना के विरोध में एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय व अधिवक्ता सोहेल खान के प्रकरण पर चर्चा की साथ ही अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।