बहराइच: बहराइच पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम प्रभारी सहित 10 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक बहराइच आर.एन. सिंह द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें स्वाट टीम प्रभारी, स्वाट टीम मे तैनात 2 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी सहित 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए प्रभारी मीडिया सेल ने शनिवार सुबह बताया की पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा स्वाट टीम प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है।