चीनोर: कंजर डेरा नया गांव में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही कर 94 लीटर कच्ची शराब जब्त की
आबकारी विभाग की टीम ने कंजर डेरा नया गांव में छापा मार कार्यवाही कर 94 लीटर कच्ची मदिरा मदिरा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं लगभग 1200 किलोग्राम गुड़ जप्त किया। कार्यवाही के दौरान एक दो पहिया वाहन भी जप्त किया गया है। मौके से फरार आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम किया गया है।