तिजारा: टपूकड़ा में 35 टन केबल से भरा ट्रेलर पलटा, हाइड्रा की मदद से किया गया सीधा, जमीन पर बिखरा सामान
Tijara, Alwar | Jun 18, 2026 टपूकड़ा के गोपाली चौक पर गुरुवार दोपहर 2:00 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तर प्रदेश से आ रहे 35 टन केबल ड्रम से लगा एक ट्रेलर मोड पर पलट गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर पलटने से सड़क पर भारी मात्रा में केवल ड्रम बिखर गए। ट्रेलर उत्तर प्रदेश से लगभग 35 टन केबल ड्रम लेकर खुशखेड़ा जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।