सैदपुर: मोबाइल गर्म होकर फटने से अनियंत्रित बाइक पलटी, गंभीर घायलों की न्यू लीलावती अस्पताल में बची जान
औड़िहार क्षेत्र के सादीभादी के पास बीती देर रात एक हैरान करने वाला सड़क हादसा सामने आया। सादीभादी के पास बाइक सवार तीन युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने फौरन सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल पहुंचाया।