डुमरिया: छकरबंधा थाना की पुलिस ने छिनतई करने वाले 4 हिस्ट्रीशीटर को एक कट्टे के साथ किया गिरफ्तार।
Dumaria, Gaya | Jun 10, 2026 डुमरिया प्रखण्ड के छकरबन्धा थाना क्षेत्र में लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 8 जून 2026 को दर्ज लूट मामले की जांच के दौरान विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई