हथुआ: मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, गोपालगंज पुलिस ने कोर्ट से बीएनएस की दो नई धाराएं जोड़ने की इजाजत मांगी
मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गोपालगंज पुलिस ने अब उनके खिलाफ दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की दो अत्यंत गंभीर और गैर-जमानती धाराएं जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी है। पुलिस द्वारा आवेदन में धारा 111 संगठित अपराध और धारा 196 विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना को लेकर है।