औरैया: असेवा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव, छह लोग घायल, फायरिंग की सूचना गलत, गांव में पीएसी तैनात
अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। घटना में दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस की जांच में फायरिंग की सूचना गलत निकली। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक मिश्रा और अजीतमल के सीओ शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके