मंझनपुर: साइबर ठगी से बचाव के लिए मंझनपुर पुलिस ने अथर्व डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को किया जागरूक
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर थाना मंझनपुर द्वारा अथर्व डिजिटल लाइब्रेरी में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी के निर्देशन में हुई इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर पुलिस ने बताया कि केवाईसी अपडेट, लॉटरी जीतने, फर्जी लिंक, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने जैसी ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।