मंझनपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादी के पुत्र को शिक्षण सामग्री देकर बढ़ाया आत्मविश्वास
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम चतुरीपुर, थाना सैनी की निवासी गायत्री देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि गाँव के कुछ दबंगों ने उनके घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया है और उन्हें मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती हैं, जबकि उनके पति बाहर मजदूरी करते हैं।