पीपलदा: अनंतपुरा थाना क्षेत्र में 9 साल की बालिका से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 4, 2024 अनंतपुरा पुलिस ने शनिवार को 9 वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने पर एक 71 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महेश दत्त पुत्र नाथूलाल ने बालिका को चॉकलेट व 20 रुपये देने के बहाने अपने घर बुलाया ओर छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की।बालिका द्वारा अपनी माँ को घटना की जानकारी दी तो उसने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई।