पीपलदा: ककरावदा में कलश यात्रा निकली, चंबलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
Pipalda, Kota | Feb 18, 2026 खातौली क्षेत्र की ककरावदा पंचायत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हो गया। चंबल नदी किनारे स्थित चंबलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कथा आरंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में चौराहे के बालाजी मंदिर से निकली यह कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करती हुई चंबलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में किशोरियां और महिलाएं सिर पर कलश