पटियाली: समसपुर गांव में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर स्थित आम के बाग में रविवार सुबह 32 वर्षीय छोटे खान पुत्र इब्ने हसन का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। और कई कई दिन घर नहीं लौटता था।