कैराना: कांधला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के पव्वों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Nov 11, 2026 कांधला पुलिस ने क्षेत्र में दो अलग—अलग स्थानों से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 40 पव्वे अवैध शराब बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के नाम अशोक कुमार व कोकिल है। दोनों आरोपी गांव नाला के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।