अल्बर्ट एक्का (जारी): श्रमदान से ग्रामीणों ने बनाई सड़क, पुल न बनने पर आंदोलन और वोट बहिष्कार की चेतावनी
सिकरी पंचायत के लाहटोली गांव के ग्रामीणों ने वर्षों से उपेक्षित सड़क की समस्या से परेशान होकर श्रमदान के जरिए करीब एक किलोमीटर सड़क को चलने लायक बना दिया। ग्रामीण कुदाल-फावड़ा लेकर स्वयं मरम्मत कार्य में जुटे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इसके बाद गांव में बैठक कर निर्णय लिया गया।