बहादुरपुर: खैरोदा चक्क में दबंगों द्वारा 19 वर्षीय युवती के साथ मारपीट, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार खैरोदा चक्क निवासी 19 वर्षीय युवती ने बुधवार को शाम लगभग 7:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को शाम लगभग पांच बजे गांव के ही पप्पू यादव और रामकुमारी यादव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, युवती की शिकायत पर बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।