निज़ामाबाद: निजामाबाद बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन, नारेबाजी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक आयोजित की गई बैठक में लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज एवं चेंबर पर बुलडोजर कार्रवाई की घटना की कड़ी निंदा की गई बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया ।