शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग 30 जून 2026 तक
शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में व्यवसाय Stenography (Hindi), Electrician, Fitter, COPA, Welder, Solar Technician और Travel & Tour Assistant में प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से दिनांक 26-05-2026 से 30-06-2026 तक रजिस्ट्रेशन/ रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। आवेदक व्यवसायों की प्राथमिकता का चयन (Choice Filling) 01-06-2026 से 30-06-2026 तक कर सकते है l प्रथम चयन सूची 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर प्रकाशित की जावेगी जिसकी सूचना विभागीय पोर्टल पर पृथक से जारी की जाएगी तथा मेरिट के अनुसार आवेदकों को संबंधित संस्था में प्रवेश दिया जायेगा l
शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी हेतु आवेदक श्री K L Kori प्रशिक्षण अधिकारी के मोबाइल नंबर 7000789084 , Shri Aditya Nayak मोबाइल नंबर 7415467173 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा शासकीय आईटीआई टीकमगढ़, छत्रसाल द्वार के पास, होमगार्ड पेट्रोल पम्प के सामने जतारा रोड टीकमगढ़ में उपस्थित होकर भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।