हसपुरा: डुमरा गांव के पोखरा में स्नान करते समय डुबी किशोरी की हुई मौत, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने
हसपुरा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में पोखरा में स्नान करने के दौरान एक 13 वर्षीय किशोरी की मौत डुबने से मंगलवार को देर रात हो गई। किशोरी संजय साव के पुत्री शारदा कुमारी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।