कानपुर: जरीब चौकी में खुलेआम खेला जा रहा जुआ, वीडियो हुआ वायरल
सीसामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीब चौकी में खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई।पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी ने शनिवार रात 9 बजे बताया वीडियो को संज्ञान में लिया गया है जांच की जा रही है