कानपुर: बिरहाना रोड में घर की द्वितीय मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
बिरहाना रोड में केपीएम हॉस्पिटल के पास स्थित एक घर में द्वितीय मंजिल पर आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने शनिवार रात 10:00 बजे बताया आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन लाटूश रोड की दो अग्निशमन यूनिटों के द्वारा त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचकर लगी आग को अथक परिश्रम करते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।