कोहना पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के साथ ही उसका पीछा करके कमेंटबाजी करना और परेशान करने वाले शोहदे हर्ष सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।आरोप है कि शोहदे की वजह से छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया था।छात्रा इतनी दहशत में थी कि कॉलेज तक जाना छोड़ दिया था।थाना प्रभारी ने शनिवार रात 8बजे बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।