कानपुर: हरबंस मोहाल में खाद्य विभाग ने 1420 किलो नकली खोया किया नष्ट, 1600 किलो रंगीन पापड़ किया पकड़ा
हरबंस मोहाल में खाद्य विभाग की टीम ने होली के पहले कड़ी कार्रवाई करते हुए 1420 किलो खोया नष्ट कर दिया। खाद्य अधिकारी ने शनिवार शाम 6बजे बताया कि नकली खोया के साथ मिलावटी रंग की कचरी मिलने पर 1600 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की गई है। इसी तरह मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा।