कानपुर: कल्याणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में लगी आग, चार एंबुलेंस जल गईं
कल्याणपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में खड़ी चार एंबुलेंस आग की चपेट में आ गई। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने शनिवार शाम 6:00 बजे बताया आग लगने से चार एंबुलेंस जल गई है। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।