फैज़ाबाद: सिविल लाइन स्थित तिकोनिया पार्क में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायत को लेकर पीड़ित बैठे भूख हड़ताल पर
पीड़ित सुमना निवासी सीहापुर ठाकुरैया थाना हैदरगंज जो कि अनुसूचित जाति की गरीब महिला है कुछ दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग एकत्र होकर उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब इसकी शिकायत हमने पुलिस को की तो पुलिस ने हमारी नहीं सुनी। जिससे पीड़ित होकर हम परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठे हैं।