रुद्रपुर: रुद्रपुर में आपसी विवाद पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने छह गिरफ्तार
रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा और वार्ड नंबर-7 में हुई आपसी विवादों में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी है।