फतेेहपुर: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, विधायक साकेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा लक्ष्य
बाराबंकी के निंदूरा में भाजपा मानिक मंडल की बैठक में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।