कटकमदाग: कटकमदाग में भू-मापक अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय में सर्व शिक्षण जन सृजित सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को एग्यारह बजे भू-मापक अमीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख कुमारी बिनीता, बीडीओ शिव बालक प्रसाद, सीओ सत्येंद्र नारायण पासवान एवं प्रशिक्षक महादेव गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।