कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री इरफान अंसारी ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाना गलत बताया
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 झारखंड विधानसभा में मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कहा कि स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा कि स्पीकर सबसे ज्यादा मौका विपक्ष को ही देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि स्पीकर सत्ता पक्ष को ही कम मौका देते हैं। वहीं इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने नेता प्रतिपक्ष का आज चुनाव होने पर खुशी जताई है।