कप्तानगंज: कुशीनगर जिले में खाद की किल्लत पर भाजपा नेता ने प्रमुख सचिव को सौंपा पत्र, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की
कुशीनगर जिले में किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए भाजपा नेता व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र सौंपा है। उन्होंने लखनऊ में सचिव से मुलाकात कर बताया कि इस समय धान, गन्ना और केले की खेती में यूरिया की भारी आवश्यकता है, लेकिन जिले में समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।