कप्तानगंज: कुशीनगर में खाद की कालाबाज़ारी पर कृषि मंत्री के निरीक्षण का नहीं दिखा असर, रात में हो रही खुलेआम यूरिया की बिक्री
कुशीनगर में बीते दिनों खाद की कालाबाज़ारी और किल्लत की शिकायतों के बाद जिले में कृषि मंत्री ने औचक निरीक्षण किया था। लेकिन मंत्री के निरीक्षण का कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा। नेवुआ नौरंगिया ब्लॉक की बी.पैक्स देवतहा बाली समिति पर हालात जस के तस बने हुए हैं। यहां रात के अंधेरे में खुलेआम यूरिया बेची जा रही है। किसानों की भारी भीड़ समिति पर देखने को मिल रही है