दतिया नगर: शहर में एक्सिस बैंक के बाहर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो पार्किंग में खड़े वाहन ज़ब्त, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
दतिया शहर में एक्सिस बैंक के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार दोपहर 01 बजे अभियान चलाया। इस दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी 04 बाइकों को जप्त किया गया। यह कार्रवाई सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में की गई। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से नियमों का उल्लंघन कर खड़ी बाइकों को जब्त कर यातायात थाने पर लाया गया।