कलान: रहिमादासपुर में पुल, सड़क और स्कूल की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र के ग्राम रहिमादासपुर में जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर के नेतृत्व में सड़क,पुल और स्कूल बनवाये जाने के लिए चल रहे आंदोलन के 24वें दिन भी शासन-प्रशासन का कोई प्रतिनिधि आंदोलनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। जिससे आंदोलनकारियों सहित ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।