कलान: रहीमा दासपुर पुल संघर्ष मोर्चा द्वारा सोत नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी
शाहजहांपुर जनपद के कलान क्षेत्र में पुल की मांग को लेकर भूख हड़ताल को 10 दिन हो गये है. भयंकर शीत लहर होने के कारण हड़तालियों की की हालत बिगड़ रही है।भूंख हडताल पर बैठे पुरुष महिला व बच्चियों की कुल संख्या 28 हो गई है। आज भी आज भी भूख हड़ताल पर से बेहोश होकर गेंदन लाल वर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलान में भर्ती कराया गया।