कलान: रहीमा दासपुर पुल संघर्ष मोर्चा द्वारा सोत नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी
शाहजहांपुर जनपद के कलान क्षेत्र में भूख हड़ताल को 11 दिन हो गये है. भयंकर शीत लहर होने के कारण हड़तालियों की की हालत बिगड़ रही है।भूंख हडताल पर बैठे पुरुष महिला व बच्चियों की कुल संख्या 30 हो गई है। आ भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर की हालत बिगड़ गई.