शाजापुर: बेरछा रोड पर आला उमरोद के पास टायर फटने से आयशर वाहन से टकराया ट्रैक्टर
बेरछा रोड आला उमरोद गांव आला उमरोद गांव के पास आईसर वाहन एवं चुरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई जिसमें आईसर वाहन खाई में जा गिरा,वहीं ट्रैक्टर ट्राली भी रोड़ पर पलटी खा गया मौके से ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया।चुरी भर कर ट्रैक्टर मुल्लाखेड़ी की ओर जा रहा था,तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फट गया।