शाजापुर: शाजापुर कृषि विज्ञान केंद्र में जिला स्तरीय एग्री स्टार्टअप कार्यशाला संपन्न
मंगलवार को शाम 5:00 बजे शाजापुर कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में एग्री स्टार्टअप पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के डॉ. मोनी थॉमस ने युवाओं से एग्री स्टार्टअप्स की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं।