शाजापुर: बुड़लायबांध में पुश्तैनी भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने शाजापुर कलेक्टर से की शिकायत
शाजापुर, बुड़लायबांध के ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी पुश्तैनी भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत कलेक्टर से की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे, उसी दौरान गांव में ही रहने वाले दबंग लोगों ने भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया और अब वहां मकान निर्माण कर रहे हैं।