शाजापुर: बकरा ईद को लेकर कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
शाजापुर में 6 और 7 जून को मनाई जाने वाली बकरा ईद को लेकर मंगलवार शाम कोतवाली थाने में प्रशासन और मुस्लिम समाज की बैठक हुई। एक घंटे चली इस बैठक में एसडीएम मनीषा वास्कले, तहसीलदार सुनील पाटिल, नायब तहसीलदार गौरव पोरवाल, नगर पालिका इंजीनियर नेहा जोशी और थाना प्रभारी संतोष वाघेला मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।