केशकाल: देर रात केशकाल थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गुरुवार को केशकाल थाना प्रभारी ने जानकारी देते हूए बताया कि बुधवार देर रात एसपी वाय अक्षय कुमार ने अचानक ही केशकाल थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच।इस दौरान एसपी ने थाना के सभी कक्षों,रोजनामचा का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के सम्बंध में जानकारी ली।इसके पश्चात एसपी ने NH 30,विश्रामपुरी चौक,घाटी आदि का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।