परसवाड़ा: उकवा फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब आरकेएम नारायणपुर के नाम और 1,11,111 रुपए राशि, ट्रायब्रेकर में हैदराबाद को 5-4 से हराया
मॉयल लिमिटेड सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति उकवा के तत्वावधान में आयोजित 65वें मॉयल सार्वजनिक दुर्गा उत्सव महोत्सव के तहत अखिल भारतीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मॉयल ग्राउंड उकवा में खेले गए फाइनल में आरकेएम नारायणपुर, छत्तीसगढ़ की टीम ने आरटी बॉयज हैदराबाद को ट्रायब्रेकर में 5-4 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।