जमुई: पुतेरिया में शराब के नशे में पड़ोसियों ने महिला से की मारपीट, महिला घायल
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के पुतेरिया गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे शराब के नशे में धुत पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई। घायल शिवानी कुमारी को गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी जीतन मांझी, रवि मांझी सहित अन्य लोगों ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की।