बाह: रोडवेज बस स्टैंड पिनाहट पर ब्रेक फेल होने से विद्युत पोल से टकराई रोडवेज बस,एक व्यक्ति घायल
पिनाहट रोडवेज बस स्टैंड पर ब्रेक फेल होने की वजह से बस अनियंत्रित हो गई और विद्युत पोल को तोड़ते हुए परचून की दुकान में घुस गई, इस दौरान एक बाइक सवार भी रोडवेज बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बाइक सवार युवक को एकत्रित लोगों ने बस के नीचे से निकाल कर बचा लिया, बस के घुसने से परचून की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है।