तेघरा: चमथा गंगा घाट पर डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला, परिजनों में कोहराम, पदाधिकारी कार्यवाही में जुटे
चमथा गंगा घाट पर डूबने वाले युवक का तीसरे दिन गोताखोरों ने शव बरामद किया है। इसके बाद परिजनों में कोहरा मच गई है।वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है।