तेघरा: चमथा गंगा घाट पर आयोजित कल्पवास मेले में कवि सम्मेलन के समापन में अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हुए
चमथा गंगा घाट पर कल्पवास मेला का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें आयोजन समिति के द्वारा पिछले कई दिनों से कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा था।जिसका समापन शनिवार को हुआ।इस समापन अवसर पर शनिवार को शाम सात बजे तेघड़ा अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार भी शामिल हुए और कविता पाठ कर कार्यक्रम को सफल बनाया।