तेघरा: चमथा गंगा घाट पर डूबे व्यक्ति का दूसरे दिन भी पता नहीं चला, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर खोज में जुटे हैं
चमथा गंगा घाट पर पिछले दिनों एक व्यक्ति गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया था ।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गई।वहीं स्थानीय गोताखोर ने काफी प्रयास किया लेकिन नहीं मिल पाया। इसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढना शुरू किया शनिवार को शाम के चार बजे तक एसडीआरएफ अपने स्तर से काफी प्रयास किया लेकिन उस व्यक्ति को नहीं ढूंढ पाया।